अजमेर। जन सेवा समिति अजमेर के सर्व धर्म समिति के प्रतिनिधियो ने सोमवार को अपने अपने निवास स्थान से महावीर जयंती के अवसर पर महावीर स्वामी के संदेश को जीओ ओर जीने दो के आधार पर जीवन जीने की बात कही। जन सेवा समिति के उपाध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह ने गुरू ग्रंथ साहिब में अरदास करके खुशहाली की प्रार्थना की,फादर हीरालाल मैसी ने अपने निवास तीन टांग की छतरी आशा गंज से ईसा मसीह से प्रार्थना कर सबके लिए प्रसन्नता की दुआ की।
उपाध्यक्ष अनवर हुसैन घोसी ने अपने कमला बावड़ी क्षेत्र में निवास पर,आल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के बद्वरूद्वीन कुरेशी ने दरगाह सम्पर्क सड़क पर नमाज के माध्यम से खुशहाली की दुआ की।महासचिव रमेश लालवानी अपने निवास पर प्रार्थना की। हरि ओम कॉलोनी के सचिव सागर मीणा ने प्रार्थना की। जैन समाज के राजीव जैन निराला ने अपने कबीर मार्ग स्थित निवास से महावीर स्वामी से परिवार के साथ कोरोना के समाप्त होने की प्रार्थना की।
0 टिप्पणियाँ