Ticker

6/recent/ticker-posts

शाहपुरा में जरूरतमंदों के लिए मासूम बालिका व वृद्धा ने दी सहायता राशि 

मदद का जज्बा उम्र का मोहताज नहीं
शाहपुरा (मूलचंद पेसवानी)। विश्व में महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एवं जन सामान्य की मदद के लिए छः वर्ष की बालिका एवं 83 वर्षीय सेवा निवृत्त शिक्षिका का उत्साह शाहपुरा में देखते ही बनता था।


श्रीगोविंद देव मंदिर शाहपुरा के पुजारी महावीर प्रसाद शर्मा की प्रेरणा से अभिष्ठा वैष्णव पुत्री अनिल सुपौत्री रघुनन्दन वैष्णव ने अपनी गुल्लक बचत से 2100 रुपये एवं रामेश्वरी देवी शर्मा पत्नी स्व सूर्य प्रकाश शर्मा ने 50,000 रुपये शाहपुरा में खाद्य वस्तुओं की सहायता के लिए उपखंड अधिकारी श्वेता चौहान को श्रीगोविन्द देवजी के मंदिर में भेंट किया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी ने कहा कि जन सामान्य की मदद करना बहुत पुण्य का काम है  इस बालिका की एवं रामेश्वरी की भावना प्रशंसनीय है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ