Ticker

6/recent/ticker-posts

सिविल लाईन्स थाना क्षेत्र की झुग्गी झोपड़ियों में आटे के थैले किये वितरित

अजमेर। श्री शिवचरणदास खण्डेलवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं श्री अजमेर व्यापारिक महासंध के संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सोमवार को दो सौ पैकेट आटे जिला पुलिस प्रशासन पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के मार्गदर्शन में सिविल लाईन्स थाने के प्रभारी एवं अर्जुनराम सहित अन्य स्टॉफ के माध्यम से जयपुर रोड पर आरटीओ के आगे एवं एमडीएस यूनिवर्सिटी के पास बनी झूग्गी झोपड़ियों के निवासियो पुलिस की उपस्थित में वितरित किये गये।


श्री अजमेर व्यापारिक महासंध के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि उपरोक्त सामग्री जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के माध्यम से सुपुर्द इसलिए की गई कि वास्तविक जरूररत मन्द जहां आज तक कोई नहीं पहुचा वहा सामग्री का वितरण किया गया।इस अवसर पर सिविल लाईन्स थाने के अर्जुनराम एएसआई व अन्य स्टाफ, कालीचरणदास खण्डेलवाल, महासंध के महासचिव रमेश लालवानी, कैशव खण्डेलवाल, नरेन्द्र खण्डेलवाल, सावित्री खण्डेलवाल, सुमन खण्डेलवाल, सागर मीणा, ब्रिजेश गोयल आदि सम्मलित थे। कल रामगंज थाना क्षेत्र में थाने के वृत्त निरीक्षक के नेतृत्व में आटा वितरित किया जायेगा।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ