Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर डिस्कॉम : अब एक क्लिक पर स्टोर की जानकारी

ऑनलाईन मैटेरियल मैनेजमेंट सिस्टम की शुरूआत


अजमेर (Ajmer Muskan) । अजमेर विद्युत वितरण निगम ने अपने स्टोर से संबंधित सभी सामग्री को ऑनलाईन सिस्टम से जोड़ना शुरू कर दिया है। प्रबन्ध निदेशक वी.एस. भाटी ने आज निगम के मैटेरियल मैनेजमेंट सिस्टम की लाँचिंग की।


प्रबंध निदेशक वी.एस. भाटी ने बताया कि ऑनलाइन मैटेरियल मैनेजमेंट विंग में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उसकी कार्यप्रणाली को ऑनलाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि मैटेरियल मैनेजमेंट विंग को ऑनलाइन करने से मैटेरियल खरीद, जारी करने तथा विंग से संबंधित सभी जानकारियां ऑनलाईन रहेंगी। इससे निगम को मैटेरियल चोरी से होने वाले लोसेस से भी निजात मिल सकेगी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियाँ भी तय की जाएगी।


इस अवसर पर सचिव एन.एल. राठी, के.एस. सिसोदिया, मुकेश बाल्दी, एम.एल. रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ