Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 29 अगस्त शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी


संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। भूमि-भवन के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन प्राप्ति अच्छी होंगी। समय अनुकूल है। 


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें। जोखिम के कार्य टालें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना


कोर्ट-कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। भागदौड़ रहेगी। जल्दबाजी न करें।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती 


कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धैर्य रखें।


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय


विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। 


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना


वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। 


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। 


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। 


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम


अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न उठाएं। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है। धैर्य रखें।


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम


नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। 


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।अजमेर मुस्कान राशिफल


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


AJMER MUSKAN NEWS


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ