अजमेर (Ajmer Muskan) । जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में वाडों की साफ-सफाई के संबंध में एक प्रतियोगिता का आयोजन कर स्वच्छ वार्ड का समिति द्वारा चयन कर पुरस्कृत किया गया।
जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अनिल जैन ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कार्डियोलोजी विभाग की ओल्ड आईसीयू का चयन किया जाकर डॉ. लोकेश अग्रवाल सहायक आचार्य कार्डियोलोजी एवं नर्सिंग इंचार्ज मय टीम को डॉ. वी बी सिंह प्राचार्य मेडीकल कॉलेज द्वारा प्रथम पुरस्कार स्वरूप ट्राफी एवं 1100 रूपये नकद राशि से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधानाचार्य प्रथम डॉ. एस के भास्कर, आचार्य मेडीसन डॉ. मनीराम कुम्हार, आचार्य निश्चेतन डॉ. अरविन्द खरे, सहायक आचार्य शिशु रोग डॉ. जेपी नारायण एवं नर्सिंग अधीक्षक श्रीमती सरोज सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ