अजमेर (Ajmer Muskan) । कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन द्वारा मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, क्वारेंटाइन उल्लंघन आदि मामलों में प्रशासन द्वारा लगातार जुर्माना किया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस ने आमजन से नियमों का पालन करने और महामारी से बचाव के लिए सचेत रहने की अपील की है।
जिला मजिस्ट्रेट प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना महामारी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर आज 293 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 39 हजार की राशि वसूली गई।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अथवा फेस कवर नहीं पहनने वाले 97 व्यक्तियों के चालान बना कर 19 हजार 400 का जुर्माना वसूला गया। इसमें पुलिस द्वारा 16 हजार एवं मजिस्ट्रेट द्वारा 3 हजार 400 की वसूली की गई। इसी प्रकार 6 फीट की सामाजिक दूरी नहीं बनाने वाले 196 व्यक्तियों पर कार्यवाही कर 19 हजार 600 की राशि वसूली गई।
0 टिप्पणियाँ