Ticker

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज ने 11 पौधे ट्री गॉर्ड सहित लगाए

अजमेर अजमेर (Ajmer Muskan) । लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा एवम हरियाली के लिए रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रांतीय विशेष सचिव प्रचार लायन राजेन्द्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय कार्यक्रम एक लायन एक पौधा के तहत ये पौधे माकड़वाली रोड एवम माधवनगर में लगाए गए । क्लब सचिव लायन गजेंद्र पंचोली ने बताया कि 5-6फुट के नीम, पीपल, अशोक, गुलमोहर, कचनार, चम्पा आदि के छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम संयोजक लायन आभा गांधी ने बताया कि पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गॉर्ड भी लगा कर क्षेत्रवासियों को पोधो की नियमित देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई । इस अवसर पर लायन राजेन्द्र गांधी, लायन गजेंद्र पंचोली एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ