Ticker

6/recent/ticker-posts

प्लाज़्मा थेरेपी का व्यापक प्रचार प्रसार की जरूरत

AJMER MUSKANअजमेर (AJMER MUSKAN) । लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के बचाव के लिए प्लाज़्मा थेरेपी के प्रचार प्रसार के साथ आमजन में जागरूकता लाई जाएगी । प्रांतीय विशेष सचिव प्रचार लायन राजेन्द्र गांधी ने बताया कि प्रान्तपाल लायन संजय भंडारी के निर्देशानुसार कोरोना वाइरस से गंभीर रूप से प्रभावित एवम श्वसन के संक्रमण से पीड़ित मरीजो को प्लाज़्मा दिया जा सकता है । क्लब अध्यक्ष लायन रमेश लखोटिया ने बताया कि एंटीबाडी हमारे शरीर मे उत्पन्न होने वाला एक प्रोटीन है । यह एंटीजन नामक बाहरी हानिकारक तत्वों से लड़ने में मदद करता है । कार्यक्रम संयोजक लायन आभा गांधी ने बताया कि जिस व्यक्ति को एक बार कोरोना का संक्रमण होकर ठीक हो जाता है , वह व्यक्ति रक्तदान कर सकता है । उसके खून से प्लाज़्मा निकाला जाता है जो संक्रमित् व्यक्ति को दिया जाता है । इससे मरीज ठीक हो जाता है । इसके प्रचार प्रसार के लिए पेम्पलेट वितरण, जागरूकता रथ विभिन्न माध्यमो से आमजन को जागरूक किया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ