जोधपुर (Ajmer Muskan) । संत शिरोमणि भाऊ रामचन्द्र मार्ग सरदारपुरा सी रोड स्थित बाबा रामापीर मन्दिर में सिन्धी समाज की ओर से पांच दिवसीय भादवा मेले की पूर्ण आरती सोमवार को की गई। जेठानन्द लालवानी ने बताया कि मंदिर प्रमुख महंत भाऊ कन्हैयालाल, ईश्वर प्रेम आश्रम की साध्वी नित्यमुक्ता के सान्निध्य में महाआरती की गई व अमन चैन की अरदास कर भक्तों ने सभी कष्ट दूर करने की कामना की गई।
मंदिर प्रमुख महंत भाऊ कन्हैयालाल ने बताया कि विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के तहत केन्द्र व राज्य सरकार के निर्देशों का पालन किया गया। देश-विदेश में रहने वाले भक्तों के लिए लाइव दर्शन की व्यवस्था की गई। भाऊ रामचंद्र की पुण्यतिथि मंगलवार एक अगस्त को मनाई जाएगी। उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ