अजमेर (AJMER MUSKAN)। जिला मजिस्ट्रेट प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में जिले के धार्मिक स्थलों को खोले जाने के संबंध में बैठक का आयोजन शनिवार 5 सितम्बर को सुबह 11.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर विशाल दवे ने बताया कि इस बैठक में राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन की पालना सुनिश्चित करने के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ