अजमेर I राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा कोरोना महामारी के अंतर्गत जिन विकलांगजनों का रोजगार खत्म हो गया था और रोजगार का अभाव है I खाद्य पदार्थों की असुविधा और शिक्षा की बच्चों को लेकर समस्या हैI उन विकलांगजनों के लिए संस्थान द्वारा एक नई पहल की गयी है जिसमे संस्थान की टीम के द्वारा 60 विकलांगजनों का चयन कर प्रत्येक को 5000-5000 हजार की सहायता राशि का वितरण चेक के माध्यम से किया I इस सहायता राशि के आधार यह विकलांगजन अपना खुद का स्वरोजगार (चाय की दूकान, सब्जी का ठेला, फैंसी आइटम की दूकान, चाट पकोड़े की दुकान, सजावट की दुकान) शुरू करेगे साथ ही उनके बच्चों की शिक्षा में इस राशि का उपयोग कर सकेगे I सोमवार को कुल 35 हजार रुपए की सहायता राशि का वितरण सोशल डिस्टेंस व पूर्ण सुरक्षा के साथ कार्यालय में किया गया I इस अवसर के लिए सभी की स्क्रीनिंग भी की गयी साथ की कोविड महामारी से बचाव व एतिहात कि जानकारी भी दी गई व लाभार्थियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया गया I
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस.एन शर्मा के अनुसार संस्थान कोरोना महामारी से ग्रसित विकलांगजनों के लिए एक बेहतर आजीविका के उदेश्य से सहायता राशि का वितरण किया जा रहा है। इस राशि का उपयोग सभी विकलांगजन स्वरोजगार, शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य को लेकर करेगे संस्था का उदेश्य है कि जरूरतमंद 100 विकलांगजनों को नगद सहायता राशि वितरित कर इन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाये I
कार्यक्रम को सफल बनाने के संस्थान के कार्यकर्ता मंजू मेघवंशी,चाँदनी शर्मा, चंदू गिरी का योगदान सराहनीय रहा।
0 टिप्पणियाँ