अजमेर (AJMER MUSKAN)। श्री झूलेलाल मन्दिर वैशाली नगर अजमेर में श्री झूलेलाल सेवा मंडली द्वारा शुक्रवार को झूलेलाल चालिहो उत्सव श्री झूलेलाल मंदिर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग वैशाली नगर में बड़े धूम धाम से मनाया गया।
मन्दिर के महासचिव ईश्वरदास जेसवानी ने बताया कि इस अवसर पर झूलेलाल की पवित्र महाज्योत पुरुषोत्तम नागदेव परिवार एवम् मंदिर अध्यक्ष प्रकाश जेठरा, जी डी वरिंदानी, खुशीराम इसरानी, जयप्रकाश मंघानी, शंकर टिलवानी, गोविंदराम कोडवानी, रमेश रायसिंघानी, भेरूमल शिवनानी, किशन केवलानी, ओमप्रकाश शर्मा, मुरली गुरनानी, महेंद्र कुमार तीर्थानी, पूनम गीतांजलि द्वारा प्रज्वलित की गई व 108 दीपकों से श्रद्धालुओं द्वाराआरती की गई ।
मशहूर गायक भगत चंद्र रुपाणी एंड पार्टी द्वारा झूलेलाल जी के भजन व पंजडे गाये गए । उसके बाद पल्लव व प्रार्थना की गई एवम् सभी की सुख समृद्धि की अरदास की गई। उसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया।

0 टिप्पणियाँ