अजमेर (AJMER MUSKAN)। स्थानीय विद्यालय आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक मदार विद्यालय में रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया । प्रधानाचार्य मनोज कुमार जैन ने भाई- बहिनो को बताया कि रक्षा बंधन का इतिहास बेहद पौराणिक है रक्षा बधन का त्योहार कैसे शुरू हुआ इसके बारे में महाभारत सहित कई पौराणिक ग्रंथों में बताया गया हैं । भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है ।
इस पर्व की चर्चा कई पौराणिक ग्रंथों में की गई है। जैसे राजा बलि की कथा, महाभारत में राखी से जुड़ी कथा, युधिष्ठिर से जुड़ी कथा, भविष्य पुराण की कथा व राजा पुरु से जुड़ी कथा | भविष्य पुराण की कथा है कि वृत्रासुर से युद्ध में देवराज इन्द्र की रक्षा के लिए इंद्राणी शची ने अपने तपोबल से एक रक्षासूत्र तैयार किया। जिसे श्रावण पूर्णिमा के दिन इंद्र की कलाई में बांध दी | इस रक्षासूत्र ने देवराज की रक्षा की और वह युद्ध मे विजय हुए । विद्यालय की आचार्या प्रेमलता सारस्वत ने मंच संचालन किया।



0 टिप्पणियाँ