अजमेर (AJMER MUSKAN)। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों के अन्तर्गत धानमंडी देहली गेट व्यापारिक संघ द्वारा व्यापारियों को ध्वज प्रदान किये गए।
मीडिया प्रभारी हरीश राजानी ने बताया ध्वज वितरण के कार्यक्रम में व्यापारिक संघ के संरक्षक हरीश गिदवानी पेनवाले और अध्यक्ष तुलसी लालवानी ने व्यापारियों में ध्वज वितरण किये और तिरंगा रैली निकाल कर अपने अपने प्रतिष्ठानों पर फहराने का अनुरोध किया।
तिरंगा रैली में दरगाह आने वाले जायरीनों और देहली गेट पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल इक़बाल खान, हैड कांस्टेबल रंजीत गुर्जर, हरीश गिदवानी पेनवाला, व्यापार महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी, खुशीराम सोनी, नितेश सोनी, रमेश टिलवानी, भगवानदास झामनानी, अशोक सोनी, सोनू गुरनानी, नरेश शेवकानी, सनी साहू, थांवर दास नाथानी, राजेश खंडेलवाल, प्रदीप जेसवानी, मोहनदास सोनी, दिलीप खेमानी, अनिल शर्मा, दीपक लालवानी, कालू लालवानी, गोप ककवानी, गौरव गिदवानी, कमु सोनी, मनोज प्रजापति सहित अनेक अन्य व्यापारी सम्मलित थे। इस अवसर पर सबसे अपील की गई कि अपने अपने क्षेत्र में तिरंगा ध्वज फहराने के लिए नजदीके के डाक घर से भी खरीद कर प्राप्त किया जा सकता है।



0 टिप्पणियाँ