अजमेर (AJMER MUSKAN)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सिंधी संगीत समिति द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी ।
संस्था के महासचिव कार्यक्रम संयोजक घनश्याम ठारवानी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी गोविंद खटवानी, रमेश लखानी, हीरानंद टिलवानी रहे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा निर्णायक मंडल की साहित्यकार कमला गोकलानी, व्याख्याता लता ठारवाणी, सेवानिवृत्त शिक्षाधिकारी शांता बिरयानी द्वारा की गई।
प्रथम पुरस्कार 3100 हरि सुंदर बालिका विद्यालय को वंदे मातरम की प्रस्तुति पर दिए गए।
द्वितीय पुरस्कार 2100 स्वामी सर्वानंद विद्यालय को देश भक्ति गीत मोहे रंग दे बसंती की प्रस्तुति पर दिया गया।
तृतीय पुरस्कार 1100 रुपए हरि सुंदर पब्लिक स्कूल को देशभक्ति आधारित सामूहिक नृत्य पर प्रदान किया गया।
सांत्वना पुरस्कार :-
प्रथम स्थान पर तुष्टी ठारवानी द्वारा देशभक्ति कविता नियारा भारत प्यारा भारत को दिया गया।
द्वितीय स्थान पर तमन्ना द्वारा ऐ मेरे वतन के लोगों गीत को दिया गया। तृतीय सांत्वना पुरस्कार चांदनी मोतियानी को देशभक्ति आधारित नृत्य प्रस्तुत करने पर दिया गया।
चतुर्थ सांत्वना पुरस्कार कल्पिता कलसी को ए वतन मेरे वतन आबाद रहे तू गीत की प्रस्तुति पर दिया गया।
विशिष्ट पुरस्कार के अंतर्गत भव्या को बाल नृत्य प्रस्तुति पर प्रदान किया गया। श्रोताओं के विशेष आग्रह पर दूरदर्शन आकाशवाणी कलाकार घनश्याम भगत द्वारा जय जय भारत माता जी की प्रस्तुति दी गई। पार्षद रमेश चेलानी द्वारा सभी को निशुल्क तिरंगा वितरण किए गए।
कार्यक्रम में सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी सुरेश सिंधी, कविता आजवानी, विश्व सिंधी सेवा संगठन की पदाधिकारी हर्षिता मोतीयानी, ज्योति चांदवाणी, गुरनो मल, चंदर गोकलानी, राम खूबचंदानी, गोविन्द जैनानी, ललित देवानी, विद्या देवी, नीतू तोतल दास, काजल जेठवानी, दीपा रुपानी आदि सभी उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ