Ticker

6/recent/ticker-posts

आजादी का अमृत महोत्सव : समस्त विद्यालयों में एक साथ होगा देशभक्ति गीतों का गायन शुक्रवार को

आजादी का अमृत महोत्सव : समस्त विद्यालयों में एक साथ होगा देशभक्ति गीतों का गायन शुक्रवार को

अजमेर (AJMER MUSKAN)। 
आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत शुक्रवार 12 अगस्त को समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में एक साथ देशभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित होगा।

जिला कलेक्टर अंश दीप ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान की तरह ही नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति जागृत करने के लिए  एक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों के एक साथ एक ही समय देशभक्ति गीतों का सामुहिक गायन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समस्त विद्यालयों में शुक्रवार 12 अगस्त को सुबह 10:15 बजे देश भक्ति गीतों का गायन किया जाएगा। इसके लिए 6 गीतों का चयन किया गया है। ये वन्देमातरम्, सारे जहां से अच्छा, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं, झण्डा ऊंचा रहे हमारा, हम होंगे कामयाब तथा राष्ट्रगान हैं। इन गीतों का सामुहिक अभ्यास कराया गया है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन राज्य, जिला ब्लाॅक एवं विद्यालय स्तर पर होगा।  जिला स्तरीय आयोजन के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं ब्लाॅक स्तर पर मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी नोडल है। मुख्य जिला स्तरीय आयोजन का स्थान कायड़ विश्राम स्थली निर्धारित किया गया है। यहां सुबह 9:30 बजे से प्रतिभागी गायन के लिए पहुंचना आंरभ होगे।

उपखण्ड स्तर पर शुक्रवार को होगी जनसुनवाई

अजमेर, 11 अगस्त। जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई शुक्रवार 12 अगस्त को आयोजित होगी।

लोक सेवाओं की सहायक निदेशक श्रीमती देविका तोमर ने बताया कि सरकार द्वारा जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में जनसुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई शुक्रवार 12 अगस्त को की जाएगी। इस माह द्वितीय गुरूवार 11 अगस्त को राजकीय अवकाश होने के कारण इसका आयोजन शुक्रवार को होगा। जनसुनवाई उपखण्ड अजमेर की कलेक्ट्रेट स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्र, ब्यावर, किशनगढ़, रूपनगढ़ एवं पुष्कर की उपखण्ड कार्यालय में, उपखण्ड सरवाड़ की पुराना पंचायत समिति कार्यालय में, उपखण्ड केकड़ी,  मसूदा, भिनाय, अंराई एवं पीसांगन की सम्बन्धित पंचायत समिति में तथा उपखण्ड टाॅडगढ़ की जनसुनवाई पंचायत समिति जवाजा में होगी। नसीराबाद उपखण्ड की जनसुनवाई के लिए श्रीनगर पंचायत समिति का स्थान निर्धारित किया गया है। जिला स्तरीय जनसुनवाई तृतीय गुरूवार 18 अगस्त को कलेक्ट्रेट परिसर में होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ