Ticker

6/recent/ticker-posts

हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया जन सम्पर्क

हर घर तिरंगा अभियान के लिए किया जन सम्पर्क

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों के अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के लिए जनसम्पर्क किया गया।

जिला युवा अधिकारी जयेश मीना ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र ने आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान एवं सघन युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत रूपनगड़  ब्लॉक सिलोरा में किया। साथ ही  स्वच्छता शपथ ग्रहण, कैच द रेन - राष्ट्रीय जल मिशन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। पुलिस थाना रूपनगढ़ के पुलिस उप निरक्षक आयूब खां ने युवाओं को अपने समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया। अच्छी शिक्षा ग्रहण करने, प्रशासन का सहयोग करने में अहम् भूमिका निभाने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की बात कही। स्मार्ट फोन का सही उपयोग ही करे।  कई प्रकार की गलत तथा भ्रामक पोस्ट या सूचना से युवा साईबर अपराध जैसी घटना के शिकार हो सकते हैं ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी धर्मी चन्द खाचरिया ने आगामी 13 अगस्त को लगने वाली राष्टी्रय लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  सरपंच इकबाल छीपा ने सभी युवाओं को जोश के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने के लिएप्रेरित किया। सरवाड ब्लॉक से पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्री रामप्रसाद गुर्जर ने अपने कार्य के अनुभव साझा किए। सक्रिय युवा मंडल के सचिव सीताराम सैनी ने मंडल की गतिविधियों के बारे में बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ