Ticker

6/recent/ticker-posts

बाईपास लाइन पर ठहराव की समय सारणी जारी

बाईपास लाइन पर ठहराव की समय सारणी जारी

बाईपास लाइन पर ठहराव की समय सारणी जारी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। गुलाबबाड़ी फाटक (एल सी 44 ) पर आरयूबी निर्माण के कारण दिनांक 12.12.2025  को लिए जाने वाले ब्लॉक के कारण जिन गाड़ियों को मदार -आदर्श नगर बाईपास लाइन और दौराई -मदार बाईपास लाइन होकर संचालित किया जाएगा उन गाड़ियों की समय सारणी जारी की गई है।

इस दौरान मदार- आदर्शनगर बाईपास लाइन पर गाड़ियों का मूवमेंट इस प्रकार रहेगा:-

1.  गाड़ी संख्या 12991 उदयपुर जयपुर रेल सेवा जो दिनांक 12.12.25 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी उसका आदर्श नगर पर आगमन- प्रस्थान समय 10:50-10:55 बजे और मदार जंक्शन पर आगमन प्रस्थान समय 11:20- 11:35 बजे रहेगा।

2. गाड़ी संख्या 20979 उदयपुर -जयपुर वंदे भारत रेल सेवा जो दिनांक 12.12. 25 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी इस रेल सेवा का आदर्श नगर में आगमन- प्रस्थान समय 11:50- 11:55 बजे रहेगा जबकि मदार में इसका आगमन- प्रस्थान समय 12:20 -12:25 बजे रहेगा।

3. गाड़ी संख्या 12413 अजमेर -जम्मूतवी रेल सेवा दिनांक 12.12.25 को अजमेर के स्थान पर हतुंडी से 13:30 बजे प्रस्थान करेगी इसका आदर्श नगर स्टेशन पर आगमन- प्रस्थान समय 13:40 -13:45 बजे रहेगा और मदार जंक्शन पर आगमन -प्रस्थान समय 14:20-14:25 बजे रहेगा।

4. गाड़ी संख्या 12196 अजमेर- आगरा फोर्ट रेल सेवा दिनांक 12.12.25 को अजमेर के स्थान पर नसीराबाद से 14:15 बजे प्रस्थान करेगी। इसका आदर्शनगर स्टेशन पर आगमन- प्रस्थान समय 14:30 -14:35 बजे रहेगा जबकि मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 15:00- 15:05 बजे रहेगा।

5. गाड़ी संख्या 19606 उदयपुर सिटी- मदार रेल सेवा जो दिनांक 12.12.25 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी ।इस रेल सेवा का आदर्शनगर में आगमन- प्रस्थान समय 18:40- 18:45 बजे रहेगा और मदार जंक्शन पर 19:15 बजे पहुंचेगी।

6. गाड़ी संख्या 09721 जयपुर- उदयपुर रेल सेवा जो दिनांक 12 .12.25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी। इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 7:55-8:00 बजे तथा आदर्शनगर में 8:25-8:30 बजे रहेगा।

7. गाड़ी संख्या 12414 जम्मूतवी -अजमेर रेल सेवा जो दिनांक 11.12.25 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह हटूंडी स्टेशन (13:00 बजे) तक संचालित होगी।  इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन -प्रस्थान समय 12:15- 12:20 बजे और आदर्श नगर में 12:45- 12:50 बजे रहेगा।

8. गाड़ी संख्या 12195 आगरा फोर्ट- अजमेर रेल सेवा दिनांक 12.12.25 को आगरा फोर्ट से प्रस्थान करेगी वह अजमेर के स्थान पर नसीराबाद (13:50 बजे) तक संचालित होगी। इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 12:40 -12:45 बजे और आदर्श नगर में 13:10 -13:15 बजे रहेगा।

9. गाड़ी संख्या 12992 जयपुर -उदयपुर रेल सेवा दिनांक 12.12.25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी। इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 15:50- 15:55 बजे और आदर्श नगर में 16:20 -16:25 बजे रहेगा

10. गाड़ी संख्या 20980 जयपुर -उदयपुर रेल सेवा जो दिनांक 12.12.25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 17:00- 17:05 बजे तथा आदर्श नगर में 17:30 -17:35 बजे रहेगा।

11. गाड़ी संख्या 12719 जयपुर- हैदराबाद रेल सेवा जो दिनांक 12.12.25 को जयपुर से रवाना होगी, इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन -प्रस्थान समय 17:25- 17:30 बजे तथा आदर्श नगर में 17:55- 18:00 बजे रहेगा।

12. गाड़ी संख्या 12315 कोलकाता उदयपुर रेल सेवा जो दिनांक 11.12.25 को कोलकाता से प्रस्थान करेगी,  इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन -प्रस्थान समय 17:55 /18:00 बजे और आदर्श नगर स्टेशन पर 18:25 -18:30 बजे रहेगा।


 मदार- दौराई बाईपास लाइन पर गाड़ियों का मूवमेंट इस प्रकार रहेगा:-


1. गाड़ी संख्या 59602 मारवाड़ जंक्शन -अजमेर रेल सेवा जो दिनांक 12.12.25 को मारवाड़ से प्रस्थान करेगी यह रेल सेवा दौराई (8:40 बजे ) तक ही संचालित होगी।

2. गाड़ी संख्या 12978 अजमेर -एर्नाकुलम रेल सेवा अजमेर की बजाय 10:00 बजे दौराई स्टेशन से प्रस्थान करेगी इस रेल सेवा का मदार जंक्शन आगमन- प्रस्थान समय 10:20 -1025 बजे रहेगा।

3. गाड़ी संख्या 19269 पोरबंदर -मुजफ्फरपुर रेल सेवा जो दिनांक 11.12.25 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी, इसका दौराई स्टेशन पर आगमन- प्रस्थान समय 10:55 -11:00 बजे और मदार जंक्शन पर 11:40 -12:10 रहेगा।

4. गाड़ी संख्या 12988 अजमेर -सियालदह रेल सेवा दिनांक 12.12.25 को अजमेर की बजाय दौराई स्टेशन से 12:15 बजे रवाना होगी। इसका मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 12:55- 13:00 रहेगा।

5. गाड़ी संख्या 12182 अजमेर- जबलपुर रेल सेवा दिनांक 12.12. 25 को अजमेर की बजाय दौराई से 14:50 बजे प्रस्थान करेगी ।इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 15:25 -15:30 बजे रहेगा।

6. गाड़ी संख्या 14702 बांद्रा टर्मिनस -श्री गंगानगर रेल सेवा जो दिनांक 11.12.25 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। इस रेल सेवा का दौराई स्टेशन पर आगमन- प्रस्थान समय 13:40- 13:45 बजे और मदार जंक्शन पर 14:25- 14:30 बजे रहेगा।

7. गाड़ी संख्या 12983 अजमेर -चंडीगढ़ रेलसेवा दिनांक 12.12.25 को अजमेर की बजाय दौराई स्टेशन से 17:20 बजे रवाना होगी । इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 18:00- 18:05 बजे रहेगा

8. गाड़ी संख्या 19411 गांधीनगर कैपिटल- दौलतपुर चौक रेल सेवा जो दिनांक 12.12.25 को गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी। इस रेल सेवा का दौराई स्टेशन पर आगमन -प्रस्थान समय 17:35- 17:40 बजे और मदार जंक्शन पर 18:15- 18:20 बजे रहेगा।

9. गाड़ी संख्या 19612 अमृतसर -अजमेर रेल सेवा जो दिनांक 11.12.25 को अमृतसर से प्रस्थान करेगी वह मदार जंक्शन (8:40 बजे) तक संचालित होगी।

10. गाड़ी संख्या 14701 श्रीगंगानगर -बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा जो दिनांक 11.12.25 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन- प्रस्थान समय 11:40 -11:45 बजे और दौराई स्टेशन पर 12:15- 12:20 बजे रहेगा।

11. गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर -अजमेर रेल सेवा जो दिनांक 11.12.25 को जबलपुर से प्रस्थान करेगी वह दौराई स्टेशन (14:05  बजे) तक संचालित होगी ।इस रेल सेवा का मदार जंक्शन पर आगमन -प्रस्थान समय 13:35- 13:40 बजे रहेगा।

12. गाड़ी संख्या 59601 अजमेर -मारवाड़ जंक्शन रेल सेवा अजमेर की बजाय दौराई स्टेशन से 18:30 बजे रवाना होगी।


रेलवे प्रशासन का यात्रियों से अनुरोध है की यात्रा से पूर्व अपने टिकट से संबंधित आगमन, प्रस्थान व ठहराव से संबंधित जानकारी नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम(NTES) से अवश्य प्राप्त कर लेवें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ