Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : गांधीजी की पुण्यतिथि पर सद्भावना यात्रा आयोजित

अजमेर : गांधीजी की पुण्यतिथि पर सद्भावना यात्रा आयोजित

अजमेर : गांधीजी की पुण्यतिथि पर सद्भावना यात्रा आयोजित

हम सबका एक ही नारा भाई चारा,भाई चारा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज निकाली गई विशाल सद्भावना यात्रा ने आज शहर में सद्भावना  के स्वरों को नई ऊंचाई प्रदान की। गांधी महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में  लगभग बीस संस्थाओं तथा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

आगरा गेट स्थित मित्तल मॉल से प्रारंभ हुई इस यात्रा से पूर्व 11 बजे महात्मा गांधी की स्मृति में मौन रखा गया। इसके पश्चात  डॉ  बी एस राठौर ने  सनातन प्रार्थना, मो अली बोहरा ने इस्लाम, कश्मीर सिंह ने सिख, फादर इलियास निरंजन ने ईसाई,प्रकाश जैन ने जैन तथा प्रेमप्रकाश ने बौद्ध धर्म की प्रार्थना  प्रस्तुत की। यात्रा के प्रारंभ में  सिस्टर पर्ल, डॉ रमेश अग्रवाल, अनंत भटनागर, रासबिहारी गौड़ ने अजमेर के  समभाव और सद्भाव के संदेश को जन जन तक ले जाने का आह्वान किया। इसके पश्चात स्वाधीनता सेनानी  शोभाराम गहरवार और डी एल त्रिपाठी ने रैली को झंडी दिखला कर रवाना किया।

सर्वधर्म सद्भावना यात्रा में भाग लेने आए लगभग डेढ़ हजार सहभागी अपने हाथों में हम सब का एक ही नारा, भाईचारा  भाईचारा,"ब्रह्मा  ख्वाजा तेरो नाम,घट घट में है तेरो धाम", "मंदिर मस्जिद चर्च गुरुद्वारा,सब सिखलाते भाईचारा', "नफरत के बीजों से फूल नहीं खिलते" आदि सैकड़ों खूबसूरत संदेश  लिखी  हुई तख्तियां लेकर चल रहे थे। यात्रा का रॉबसन मेमोरियल चर्च के फादर आशीष  जॉर्ज  के नेतृत्ब में ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा

माल्यार्पण और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महावीर सर्किल पर जैन समाज  ने रैली की  अगवानी की। इसके बाद यात्रा गंज स्थित गुरुद्वारे पर पहुंची। जहां  गुरजीतसिंह खुराना, रणधीर सिंह छाबङा, हरमीतसिंह छाबङा, निकु दुआ ,   इकबाल सिंह दुआ, जसदीप सिंह दुआ द्वारा पुष्प वर्षा की गई।

दिल्ली गेट स्थित शनि मंदिर के  निकट धानमंडी देहली गेट व्यापारिक संघ अध्यक्ष तुलसी लालवानी, राजेश खण्डेलवाल, भगवान झामनानी, हरीश राजानी, परमजीत सिंह सहित अनेक व्यक्तियों ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर भावभीना स्वागत किया।दरगाह बाजार में स्थान स्थान पर  दुकानदारों ने पुष्प वर्षा की गई।

दरगाह पहुंचने पर दरगाह कमेटी के  नाजिम बिलाल खान के नेतृत्व में  विभिन्न मुस्लिम संगठनों द्वारा यात्रा का  स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई।नला बाजार और मदार गेट में लोगों  ने  स्वागत किया। यात्रा गांधी भवन पर समाप्त हुई जहां सभी संस्थाओं  द्वारा

गांधीजी की प्रतिमा पुष्पांजलि अर्पित की गई और सद्भावना के नारे लगाए गए।

यात्रा में  पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज, सर्व धर्म मैत्री संघ ,महिला जन अधिकार, जन शिक्षण संस्थान अंजुमन दरगाह शरीफ, चिश्तिया फाउंडेशन, डायसिस, अजमेर प्रेस क्लब, राजस्थान महिला कल्याण मंडल, मिशन सिस्टर्स चर्च ऑफ अजमेर, प्रभुदासी सिस्टर्स,दिशा संस्थान ,माय क्लीन स्कूल ,सेंट टेरेसा सेमिनरी आदि संगठनों की भागीदारी रही। यात्रा में सोफिया स्कूल, द टर्निग प्वाइंट पब्लिक स्कूल, सोफिया कॉलेज, सेंट स्टीफेंस स्कूल,उस्मानिया स्कूल, डी ए वी शताब्दी स्कूल, सेंट मरीज कॉवेंट, सेंट फ्रांसिस स्कूल,सेंट पॉल,सेंट एंस्लेमस स्कूल मथुराप्रसाद गुलाब देवी स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।

यात्रा में  पूर्व जिला प्रमुख सत्यकिशोर सकसेना, सोमरत्न आर्य, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती सिस्टर कैरोल गीता, सियाराम तलेपा, फरीद महाराज, श्वेता आनंद, राजकुमार नाहर,डॉ सुरेश अग्रवाल, सिल्वेस्टर एरियल,करुणा फिलिप्स ,पद्मा जोशी

दानिश अली, फादर सैमसन, मंसूर अली आदि गणमान्य नागरिकों की  भागीदारी रही।

रैली का समापन गांधी भवन पर हुआ जहां गांधी जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। रैली के दौरान सद्भावना संदेश के पर्चे भी वितरित किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ