अजमेर। श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवं युवामहिला संभाग अजमेर की पार्श्वनाथ कॉलोनी इकाई के सहयोग से श्रीनगर राेड निवासी जरूरतमंद परिवार की दिव्या पुत्री पुष्पादेवी-भगवानदास काे विवाह के लिए उपयोगी सामान भेंट किया गया।
विधायक अनिता भदेल के हाथाें से दुल्हन का बेस, 20 साड़ियां, दूल्हे का सूट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रसोई के बर्तन, सेलो के आइटम, गैस चूल्हा, ओवन, कुकर, मिक्सी, प्रेस, पंखा, बेडशीट, सजावट का सामान अादि भेंट किया गया। ये सामग्री पार्श्वनाथ कॉलोनी इकाई की सदस्याओं, युवा महिला संभाग अध्यक्ष मधु पाटनी, लायंस क्लब आस्था के सदस्य राकेश पालीवाल व अतुल पाटनी आदि के सहयोग से दी गई।
0 टिप्पणियाँ