जितेंद्र रंगवानी से रंगदारी मांगने वालों के गिरफ्तारी की मांग सिन्धी युवा संगठन ने ज्ञापन सौंपा
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर में शराब कारोबारी जितेंद्र रंगवानी को कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी देने और 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वालों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर अजमेर सिंधी युवा संगठन ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष गौरव मीरवानी ने बताया की सिंधी युवा संगठन के सदस्य जितेन्द्र रंगवानी जो अजमेर शहर में शराब के ठेके लेकर व्यवसाय करते है। जितेन्द्र हमारे समाज के जाने व पहचाने जाने वाले समाजसेवक और निस्वार्थ भाव से समाज के कमजोर, वंचित या जरूरतमंद वर्गों की सहायता करते है। वह हमेशा समाज के कार्य के लिये तत्पर व तैयार रहते हैं।
उन्होंने बताया रंगवानी को 16 अप्रैल शाम को करीब 4:30 बजे मोबाइल पर एक इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले बदमाशों ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताते हुए 2 करोड़ रूपये रंगदारी देने के लिये धमकी दी है।
संस्थापक कुमार लालवानी ने कहा कि यह हमारे समाज के लिये बहुत बड़ी धमकी है जिससे अजमेर का समस्त सिंधी समाज और अजमेर का व्यापारी दहशत में जी रहा है।
सिंधी युवा संगठन ने जिला कलक्टर लोक बन्धु और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला को ज्ञापन सौंपकर संगठन के सदस्य जितेन्द्र रंगवानी की सुरक्षा करने एवं धमकी देने वाले दोनों बदमाशों को पकड़ कर उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।
इस दौरान सिंधी समाज के कई संस्थाओं सिंधी संगीत समिति के रमेश चेलानी, अशोक मंघलानी, सिंधी युवा संगठन के संरक्षक तुलसी सोनी,रमेश मोटवानी, विजय कुमार हंसराजनी, झूलेलाल सिंधी सेंट्रल पंचायत अजमेर के नारायण सोनी, कबीर केवलानी, नसरपूरी सिंधी समाज ब्राह्मण की श्वेता शर्मा, विशाल शर्मा, राजेश गेहानी, दिल्ली गेट व्यापार संघ के सूरज सत्यानी, हीरालाल सत्वानी, पीकू सहेजवानी, राधा स्वामी कॉलोनी वरुण सागर रोड ओंकारेश्वर महादेव मंदिर समिति के भरत कुमार सुमानी, सुनील सबलानी, दरगाह बाज़ार व्यापार संघ के भगवान सबलानी, हरीश बच्चानी, जयेश मोटवानी,आदि सदस्यों ने रोष प्रकट किया पुलिस और प्रशासन से तुरंत कार्यवाही की मांग की है।


0 टिप्पणियाँ