पुष्कर। तीर्थ नगरी पुष्कर में परिक्रमा मार्ग महाप्रभुजी की बैठक करनी घाट के बाहर जयपुर घाट छोटी पुलिया सहित जगह-जगह चारा वालों के आतंक के चलते आवारा जानवरों के जमावड़े के चलते आए दिन यात्री और स्थानीय लोग उनके आतंक का शिकार हो रहे हैं।
लोगों ने कई बार इनको हटाने की मांग की। लेकिन आज तक नगर पालिका ने कार्रवाई नहीं की। वहीं स्थानीय लोगों ने कई बार अपने स्तर पर उनको हटाने की कोशिश की। तो चारा बेचने वाली औरतें लडऩे झगडऩे के लिए उतारू हो जाती है।
छोटी पुलिया जयपुर घाट पर तो स्थिति और खराब हो रखी है सुबह सरोवर की परिक्रमा करने जाने वाले लोगों का तो निकलना ही मुश्किल हो रहा है। चारा बेचने वालों के कारण आवारा जानवरों का जमावड़ा लगा रहने से लोग कई बार इनके आंतक का शिकार हो रहे है। तो इनके कारण जगह-जगह गन्दगी का साम्राज्य फैल रहा है।
0 टिप्पणियाँ