Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : कोरोना की रोकथाम के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर। कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अजमेर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।


जिला मजिस्ट्रेट विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि यह कार्यपालक मजिस्ट्रेट संबंधित थाना अधिकारी से समन्वय स्थापित कर आपसी सहयोग से धारा 144 की पालना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही कोरोना संक्रमण की स्थिति, कानून एवं शान्ति व्यवस्था पर भी निगरानी रखेंगे। कोरोना से संबंधित सूचना को तत्काल जिला मुख्यालय पर स्थापित नियंत्रण कक्ष 0145-2628932 एवं उपखण्ड अजमेर मुख्यालय पर स्थापित नियंत्रण कक्ष 0145-2627173 पर सूचना प्रेषित करेंगे। जिला मुख्यालय पर स्थापित नियंत्रण कक्ष के प्रभारी प्रशिक्षु आरएएस श्यामसुन्दर विश्नोई 9784096203 एवं उपखण्ड मुख्यालय अजमेर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष के प्रभारी सुश्री प्रियंका बडगूजर 9782694455 हैं।


उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र कोतवाली के लिए कॉपरेटिव बैंक के उप रजिस्ट्रार पारस मल जैन, क्रिश्चियनगंज के लिए कृषि विभाग के उप निदेशक वी.के.शर्मा, सिविल लाइन के लिए सहायक श्रम आयुक्त विश्वेन्द्र सिंह चौधरी, अलवर गेट के लिए रिको के जनरल मैनेजर एस.पी.सादरे, आदर्श नगर के लिए जिला परिवहन अधिकारी राजीव शर्मा, दरगाह के लिए प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अर्जुन सिंह, रामगंज के लिए कृषि ग्राहय केन्द्र के उपनिदेशक ओ.पी.शर्मा, क्लॉक टावर के लिए तबीजी कृषि केन्द्र के उप निदेशक बी.एस.राठौड़, गंज के लिए जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता सी.एल.जाटव, ब्यावर सिटी के लिए जिला परिवहन अधिकारी देवीचन्द्र ढाका, ब्यावर सदर के लिए खनि अभियंता सुनिल शर्मा, केकड़ी के लिए जिला परिवहन अधिकारी प्रकाश टहलयानी, बिजयनगर के लिए नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुकेश शर्मा, किशनगढ़ के लिए रिको के रिजनल मैनेजर कमल किशोर मीणा एवं पुष्कर के लिए प्रशिक्षु आईएएस नित्या के को कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ