बहुप्रांतीय अधिवेशन 23-24 को इंदौर में
बेनर प्रस्तुतीकरण में शामिल होंगे सभी क्लब्स
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के बहुप्रांत 3233 का दो दिवसीय 9 वें बहुप्रांतीय अधिवेशन उर्विश 2026 का आयोजन 23 मई को इंदौर में विजयनगर स्थित संगीत कला अकादमी के सभागार में मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन मनीष शाह की अध्यक्षता मे किया जाएगा ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि लायंस क्लब इंदौर के तत्वावधान में होने वाले इस अधिवेशन में 23 मई को मध्यान्ह 3.15 बजे से फेलोशिप एवं रजिस्ट्रेशन, उद्घाटन सत्र एवं प्रथम सत्र 4.30 बजे से होगा । इस अवसर पर व्यक्तिगत, क्लब्स एवं डिस्ट्रिक को उनके द्वारा किए गए कार्यों के अनुसार पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे । मल्टीपल काउंसिल सेक्रेटरी लायन योगेंद्र रूनवाल ने बताया कि इस वर्ष अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम मिशन 1.5 के तहत सदस्यता वृद्धि में शामिल सभी क्लब्स के अध्यक्ष सचिव को सम्मानित किया जाएगा । अधिवेशन में मल्टीपल के अधीन सभी डिस्ट्रिक का बेनर प्रस्तुतीकरण होगा । जिसमें सभी सदस्य अपने अपने कलर थीम पर शामिल होंगे । श्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा ।

0 टिप्पणियाँ