Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर में जनता कर्फ्यू सफल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, घरों में ही बंद रहे लोग

अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह में सन्नाटा
व्यापार संघ ने जनता कर्फ्यू में दुकानें बंद कर  दिया समर्थन
कर्फ्यू का व्यापक असर आया नजर


अजमेर। अजमेर शहर में रविवार सुबह से ही जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिला। सुबह से ही शहर की सड़कें सूनी नजर आई। पुलिस की गाड़ियां और ऑटो चालक माइक के जरिए शहरवासियों से घरों में बंद रहने की अपील करते नजर आए। अजमेर व्यापार संघ के आह्वान पर शहर की सभी प्रमुख दुकानें बंद रही। अजमेर में भीड़भाड़ से भरे रहने वाले बस स्टेंड पर भी सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान केवल वे लोग दिखे, जो आवश्यक सेवाओं में कार्यरत हैं।


दरगाह सीओ रजत विश्नोई ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लगे जनता कर्फ्यू में प्रशासन को अजमेर की जनता का बहुत अच्छा सहयोग मिल रहा है। पुलिस सभी इलाकों में गश्त कर रही है, शहर में इक्का दुक्का कुछ जगहों पर लोग सड़कों नजर आ रहे है, उनके साथ पुलिस द्वारा समझाइश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता कर्फ्यू आमजन के सहयोग से ही सफल हो पा रहा है।


गंज थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया की जनता कर्फ्यू का आमजन पालन कर रहा है सबी लोग अपने घरों में ही है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए शहर में आज जनता कर्फ्यू चल रहा है। कर्फ्यू के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बहाल रही और कहीं से कोई अप्रिय वारदात सामने नहीं आई। पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ