नवग्रह आश्रम संस्थापक चौधरी की जिले वासियों से अपीलशाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। जिले के मोतीबोर का खेड़ा आयुर्वेद व वानस्पतिक चिकित्सा के प्रमुख केंद्र श्रीनवग्रह आश्रम सेवा संस्थान के संस्थापक हंसराज चौधरी ने भीलवाड़ा जिले सहित देश व दुनियां के लोगों के नाम अपील की है। चौधरी ने कहा कि आज भीलवाड़ा प्रदेश व देश में कोरोना जोन बन गया है, ऐसी स्थिति में सभी लोगों का दायित्व है कि राज्य सरकार की एडवाईजरी व जिला कलेक्टर के निर्देशों की अक्षरश पालना की जाए। वर्तमान समय में होम आईसोलेशन ही बचाव का उपचार है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए यह बहुत जरूरी है कि प्रत्येक नागरिक अपने घर में रह कर सभी काम काज वहीं से करें। हमारे द्वारा ऐसा करने पर चिकित्सा विभाग अपने स्तर पर समुचित प्रयास करेगा व घर घर सर्वे के परिणाम स्वरूप ही भीलवाड़ा जिले से कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकेगा। इनका उल्लंगन कर हम हमारे लिए ही नहीं जिला प्रशासन के लिए भी पेनिक बनने का कार्य कर रहे है।
हंसराज चौधरी ने अपनी अपील में कहा है कि वर्तमान समय तक जिला कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट की अगुवाई में पुलिस व चिकित्सा प्रशासन की ओर से किये गये सार्थक प्रयासों के परिणाम स्वरूप ही इतने लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी तथा कई लोगों को होम आईसोलेशन की सलाह दी गई है। इस सलाह को मानने पर ही हम एकजुटता से आगे बढ़ सकेगें।
चौधरी ने वैज्ञानिक आधारों पर कहा है कि कोरोना वायर हवा में उड़ने वाला नहीं है। इसको लेकर अफवाहों से लोगों में अकारण दहशत व्याप्त हो रही है जिसे व्यक्ति मन से निकाल कर स्वतंत्र होकर परिवार के साथ होम आईसोलेशन की पालना करे। हमें हमारे आस पास के क्षेत्र में सेनेटाइजेशन को सही करना है। स्वयं को सेनेटाइजेशन से युक्त रखना हैं। हमारी स्वयं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाये रखने के लिए सभी संभव प्रयास करे यथा खान पान को सही करते हुए हल्दी, गौमूत्र, तुलसी, नीम गिलोय, हरी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना है।
चौधरी ने कहा कि सनातन संस्कृति को आत्मसात करते हुए होम आइसोलेशन में स्वाध्याय करें, अध्ययन करें, लेखन कार्य करें, अपने नित्य कार्यो को घर में बैठकर संपादित करे, इससे भी ज्यादा अच्छा है कि परिवार के सदस्यों के साथ खुलकर वार्तालाप करें और जीवन को आनंददायी बनाने के सभी संभव प्रयास किये जा सकते है। चोधरी ने जिले व प्रदेश के सामाजिक संगठनों से भी कहा है कि वो वाट्सअप युनिवर्सिटी पर आने वाले अफवाहों के मेसेज के स्थान पर अपने माध्यम से ऐसे मेसेज तैयार कर लोगों को प्रेषित करें ताकि लोग एकजुटता से सरकार के एडवाइजरी के निर्देश व जिला प्रशासन के निर्देशों की पालना करने को मानसिक रूप् से तैयार रहे।
0 टिप्पणियाँ