अजमेर। जिला लॉकडाउन के बीच शनिवार से सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा संस्था सदस्यों एवं जन सहयोग से सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाने की मुहीम शुरू करी है।
सारथी संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की आज देश में व्याप्त कोरोना वायरस के कहर के चलते पूरा देश लॉकडाउन है ऐसी स्थिति में मानव के साथ साथ पशु पक्षियों को भी भूख का सामना करना पड़ रहा है। अजमेर में भी ऐसे गौ वंश जिन्हे दूध नहीं देने पर गौ पालकों द्वारा सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया गया है तथा जो बीमार और बेसहारा गायें हैं जिन्हे लॉकडाउन की स्तिथि में अभी सड़कों और गलियों में पेट भरने के लिए भोजन नहीं मिल रहा है, ऐसी गौ माता के लिए आज ये मुहीम शुरू हुई जिसमे लॉक डाउन की समाप्ति तक प्रतिदिन हरे चारे की व्यवस्था कराई जाएगी। चूँकि अभी लॉक डाउन है और निजी वाहनों पर प्रतिबन्ध है इसीलिए संस्था द्वारा चारा वितरण के लिए इस सेवा कार्य के लिए प्रशाशन की अनुमति एवं सहयोग लिया जा रहा है।
वरिष्ठ कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं गौ सारथी मुहीम के संयोजक नौरत बंसल ने बताया की आज से शुरू हुई इस मुहीम में पहले दिन 200 से अधिक गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया गया है।
0 टिप्पणियाँ