अजमेर। कल से लॉक डाउन की समाप्ति तक सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा संस्था सदस्यों एवं जन सहयोग से सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया जायेगा।
सारथी संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की आज देश में व्याप्त कोरोना वायरस के कहर के चलते पूरा देश लॉक डाउन है ऐसी स्थिति में मानव के साथ साथ पशु पक्षियों को भी भूख का सामना करना पड़ रहा है। अजमेर में भी ऐसे गौ वंश जिन्हे दूध नहीं देने पर गौ पलकों द्वारा सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया गया है तथा जो बीमार और बेसहारा गायें हैं जिन्हे लॉक डाउन की स्तिथि में अभी सड़कों और गलियों में पेट भरने के लिए भोजन नहीं मिल रहा है, ऐसी गौ माता के लिए कल से लॉक डाउन की समाप्ति तक प्रतिदिन हरे चारे की व्यवस्था कराई जाएगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये करि संस्था सदस्यों की मीटिंग
क्योंकि अभी लॉक डाउन है इसीलिए संस्था सदस्यों द्वार टेक्नोलॉजी का स्तेमाल करते हुए इस मुहीम को सफल बनाने के लिए जय गोयल, कमल कुमार, कुलदीप सिंह, नितेश अग्रवाल, राहुल गोयल, पियूष चांदावत, कमल गर्ग, विनोद बंसल, यतीश अग्रवाल सहित अनेक संस्था सदस्यों में ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मीटिंग करी।
0 टिप्पणियाँ