Ticker

6/recent/ticker-posts

लॉकडाउन : घरों में रहकर योग करें और स्वस्थ रहें का दिया संदेश

अजमेर।  कॉलोनी विकास समिति (रजि.) चन्द्रवरदाई नगर अजमेर के पदाधिकारियो ने कोरोना वायरस से बचाव के उपाय करने हेतु कॉलोनी वासियो से अनुरोध किया कि अपने धरो में ही रहे और अपने अपने निवास पर ही योग करना सिखाया।


हरि ओम कॉलोनी विकास समिति के सचिव सागर मीणा एवं प्रचार सचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में कॉलोनी के बच्चो एवं परिवार के सदस्यो से अनुरोध किया गया कि अपने अपने धरो से बाहर नही निकले और उनको अपने परिवार में ही रहकर समय का सदुपयोग करने एवं योग करने के लिए प्रेरित किया। रविवार को क्षेत्र के बच्चो को निःशुल्क योग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


प्रचार सचिव रमेश लालवानी ने शहर वासियो से इस प्रकार योग करके स्वस्थ रहने एवं व्यस्त रहने की बात कही है और बताया कि इससे समय का भी सदुपयोग होता है साथ ही परिवार के सदस्य धरो से बाहर नही जायेंगे। इस अवसर पर ब्रिजेश गोयल,हरीश गोयल, सागर मीणा, सौरभ शर्मा, कुशाल, हिमाशु, रुद्राक्ष गोयल सम्मलित थे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ