कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से बचाने के लिये रेलवे का निर्णय
अजमेर। रेलवे ने देश में कोरोना वायरस के बढते संक्रमण को देखते हुये अजमेर मंडल सहित सम्पूर्ण देश की सभी यात्री रेल सेवाओं के संचालन को दिनांक 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है।
इसके अनुसार :-
1. रेलवे की प्रारम्भिक स्टेशन से रवाना होने वाली सभी मेल/एक्सप्रेस, इंटरसिटी, प्रीमियम ट्रेने तथा सभी सवारी गाडियां दिनांक 31.03.2020 को 24.00 बजे तक रद्द रहेगी।
2. दिनांक 22.03.2020 को 04.00 बजे से पूर्व यात्रा प्रारम्भ करने वाली रेलसेवाएं अपने गंतव्य तक संचालित की जायेगी।
3. देश के विभिन्न भागो में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति के लिये मालगाड़ियों का संचालन जारी रहेगा।
4. सभी रद्द की गई ट्रेनों के यात्रियों की सुविधा के लिये टिकट के धन वापसी हेतु दिनांक 21.06.2020 तक प्राप्त करने की विशेष और आसान व्यवस्था की गई है।
0 टिप्पणियाँ