अजमेर। कोरोना वायरस के दौरान लॉकडाउन के दौरान समस्त श्रमिक नियोजित रहेंगे। संयुक्त श्रम आयुक्त ने बताया कि श्रमिकों को नियोजन से विमुक्त नहीं किया जाएगा। नियोक्ता श्रमिकों को नियततिथि के दिन पारिश्रमिक दिया जाना सुनिश्चित करेंगे। उनके पारिश्रमिक में किसी प्रकार की कटौती नही की जाएगी। मकान मालिक भी लॉकडाउन के दौरान श्रमिक से मकान खाली नही कराएंगे। इसी प्रकार नियोक्ता प्रवासी श्रमिकों के लिए भोजन एवं दवा का समुचित प्रबन्ध करेंगे।
0 टिप्पणियाँ