गोकलानी पांच लाख रुपए की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र,और स्मृति चिह्न से होंगी सम्मानित
अजमेर। राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद , मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 का आजीवन साहित्य सेवा का गौरवशाली सम्मान अजमेर की जानी मानी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कमला गोकलाणी को देने की घोषणा की गई है। डॉ. गोकलाणी को दिल्ली में आयोज्य भव्य समारोह में पांच लाख रुपए की राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। उनकी पचास से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं।
उल्लेखनीय है कि डॉ. गोकलाणी को राजस्थान सिंधी अकादमी का सर्वोच "सामी सम्मान", साहित्य अकादमी भारत सरकार द्वारा अनुवाद का राष्ट्रीय पुरस्कार, शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार का प्रांतीय पुरस्कार सहित अनेक राष्टीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त है साथ ही वे भारतीय अनुवाद परिषद द्वारा द्विवागीश उपाधि , साहित्य भूषण, नारी गौरव, सुलोचनी लेखिका, सिंधु रतन सहित अनेक उपाधियों से विभूषित हैं।
डॉ. गोकलाणी सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर के सिंधी विभाग से सह-आचार्य के पद से सेवानिवृत हैं । विभिन विश्वविद्यालयों में विषय विशेषज्ञ हैं एवं महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर में सिंधु शोध पीठ की उपनिदेशक भी रह चुकी हैं।
वर्तमान में सेवानिवृत्ति के 10 वर्ष पश्चात 70 वर्ष की उम्र में भी इनका साहित्य के प्रति योगदान एवं समर्पण समस्त महिलाओं को प्रेरित करता है।
0 टिप्पणियाँ