Ticker

6/recent/ticker-posts

लिंच-सालचापरा-लिंच पार्सल स्पेशल रेलसेवा का संचालन

अजमेर। रेलवे द्वारा कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुये आवश्यक सामग्री के परिवहन हेतु लिंच-सालचापरा-लिंच पार्सल स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। पार्सल रेलसेवा दवाईयां, चिकित्सा उपकरण, खाद्य पदार्थ आदि की देश में आपूर्ति हेतु उपयोगी होगी साथ ही यह ई-कामर्स कम्पनियों के लिये भी उपयोगी साबित होगी। भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे पार्सल वैन को जरूरतमंद ई-कामर्स कम्पनियां, राज्य सरकारो सहित अन्य ग्राहकों के लिये त्वरित परिवहन हेतु उपलब्ध करवाया जा रहा है। 
 
लिंच-सालचापरा पार्सल स्पेशल रेलसेवा गुरुवार 09 अप्रैल को लिंच से 18.00 बजे रवाना होकर  12 अप्रैल को 19.00 बजे सालचापरा पहुंचेगी। इसी प्रकार सालचापरा-लिंच पार्सल स्पेशल रेलसेवा 13 अप्रैल को सालचापरा से 19.00 बजे रवाना होकर दिनांक 16 अप्रैल को 20.00 बजे लिंच पहुॅचेगी।
पार्सल स्पेशल रेलसेवा का पालनपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, अचनेरा, आगरा फोर्ट, टुण्डला, कानपुर , प्रयागराज,  प. दीनदयाल उपाध्याय, पटना, सोनपुर, कटिहार, न्यू जलपाईगुड्डी, न्यू बोनगाईगांव , चांगसारी, न्यू गौहावटी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।


अजमेर में लिंच-सालचापरा पार्सल स्पेशल रेलसेवा का 10 अप्रैल को  4.30 बजे आगमन और 5.00 बजे प्रस्थान होगा इसी प्रकार सालचापरा-लिंच पार्सल स्पेशल रेलसेवा का अजमेर में 16 अप्रैल को आगमन 09.30 बजे और प्रस्थान 10.00 बजे  होगा।


उपरोक्त रेलसेवा में पार्सल की लोडिंग-अनलोडिंग सभी ठहराव वाले स्टेशनों पर की जायेगी। पार्सल स्पेशल रेलसेवा में ट्रेडर्स सम्बंधित स्थान के वाणिज्य विभाग के माध्यम से पार्सल बुक करवा सकते है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ