Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना जंग में रेल कर्मियों का सामाजिक योगदान जारी

अजमेर। कोरोना वायरस के विरुद्ध जंग में  रेलकर्मी व अधिकारी बढ़चढ़ कर अपना योगदान दे रहे है, इसके अंतर्गत अजमेर मंडल पर निम्न गतिविधियां की गई- 


1. एस एस ई सिग्नल इकाई द्वारा कोटड़ा क्षेत्र में 50 नग राशन पैकेट  वितरित किये गए जिनमें प्रत्येक पैकेट में 5.0 किग्रा आटा, 500 ग्राम शक्कर, 100 ग्राम चाय, 100 ग्राम धनिया, 100 ग्राम  मिर्च, 100 ग्राम हलदी, 500 मिलीलीटर तेल तथा  500 ग्राम  दाल शामिल थी।


2. वाणिज्यिक विभाग के टिकट चेकिंग स्टाफ  द्वारा रेलवे अस्पताल  को 4000 सर्जिकल मास्क भेंट किये गए।


3. मुख्य स्वस्थ निरीक्षक अजमेर स्टेशन की टीम के द्वारा 250 फ़ूड पैक्ड का स्टेशन और आस पास के लोगो को वितरण किया गया ।


4.मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पर  दैनिक मजदूर के रूप कार्य करने वाले कुली,पार्सल लोडरों व ठेका श्रमिकों (कुल -22 )को  राशन सामिग्री (वाणिज्य विभाग )चेकिंग शाखा मारवाड़ जंक्शन द्वारा वितरित की गई। राशन सामग्री में शक्कर, आटा, तेल , चाय पत्ती, दाल,हल्दी, मिर्च, धनिया, नमक, साबुन और मास्क शामिल थे ।


5. मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पर  ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत 09 सफाई  कर्मचारियों को  मुख्य स्वास्थ्य  निरीक्षक (स्टेशन) मारवाड़ जंक्शन द्वारा रु.1100 -1100  की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ