Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : 300 से अधिक गौ माता एवं पशु पक्षियों को भोजन करवाया

अजमेर। सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा लॉक डाउन में मूक पशु पक्षियों के भोजन के लिए शुरू की गयी मुहीम "अब कोई जानवर भूखा नहीं रहेगा" में आज भी  मूक पशु पक्षियों को भोजन करवाया गया। 


संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की सारथी संस्था की ये मुहीम लॉकडाउन में प्रति दिन जारी राखी जा रही है। रविवार संस्था द्वारा कैसर गंज, गोल चक्कर, बजरंग गढ़ चौराहा, वैशाली नगर चौराहा , पंचशील चौराहा सहित नगर निगम अजमेर द्वारा शहर की सड़को से पकड़ कर कांजी हाउस में राखी गयी गौ माता, नंदी एवं गौ वंश को हरे चारे का भोजन करवाया।  संस्था द्वारा आज 315 से अधिक गौ माता को भोजन करवाया।  


सांस्कृतिक सचिव विनोद बंसल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा गौ माता के भोजन के अलावा अनेक स्थानों पर संस्था सदस्यों द्वारा कबूतरों एवं चिड़ियों को दाना, एवं श्वानों के लिए टोस्ट एवं बंदरों के लिए ब्रेड आदि की भी व्यवस्था करी गयी। मुहीम को लॉकडाउन की समाप्ति तक जारी रखा जायेगा।  मुहीम में साकेत बंसल, निशा अग्रवाल, राधिका सोनी, शाहबबुद्दीन, अनुराग सिंह रलावता, कपिल अग्रवाल, पूजा, नारी बुरानी, विनय मंगल, ओजस गोयल सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ