Ticker

6/recent/ticker-posts

जोधपुर में 30 सितंबर के बाद खुलेंगे धार्मिक स्थल सर्वसम्मति से लिया निर्णय

अजमेर मुस्कान जिला प्रशासन की धर्मगुरू व संतमहंतों के साथ बैठक 


जोधपुर (Ajmer Muskan) । कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 30 सितंबर से पूर्व धार्मिक स्थल आमजन के लिए नहीं खोले जायेंगे। एडीएम प्रथम मदन लाल नेहरा की अध्यक्षता में शनिवार को धार्मिक स्थलों के खोले जाने के संबंध में धर्म गुरूओ, अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों के सुझाओं के लिए बैठक आयोजित की गई।


बैठक में सर्वसम्मति से कोरोना संक्रमण अधिक फैलने की संभावना के मद्देनजर धार्मिल स्थलों को 30 सितंबर तक नहीं खोले जाने का निर्णय लिया गया साथ ही जिले में स्थापित धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कमेटी का गठन करने का निर्णय किया गया। यह कमेटी धार्मिक स्थलों पर राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की पालना सुनिश्चित करवायेगी साथ ही धार्मिक स्थलों के अध्यक्ष, ट्रस्टी, धर्मगुरूओं से समन्वय स्थापित कर धार्मिक स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर 25 सितंबर तक जिला कलेक्टर को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस रिपोर्ट के पश्चात धार्मिक स्थलों को खोले जाने से संबंध में जिला स्तरीय कमेटी द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।


धार्मिक स्थल निरीक्षण कमेटी में ये होंगे सदस्य 


एडीएम प्रथम मदन लाल नेहरा ने बताया कि धार्मिक स्थल निरीक्षण कमेटी के अध्यक्ष संबंधित उपखण्ड अधिकारी होगे कमेटी के सदस्य सचिव संबंधित तहसीलदार व सदस्य के रूप में संबंधित उपअधीक्षक पुलिस, सहायक आयुक्त पुलिस, संबंधित बीसीएमओ, क्षेत्र का थानाधिकारी व शहरी क्षेत्र में सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग होंगे।


बैठक में ये थे उपस्थित 


बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व भागचन्द, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलवंत मण्डा, सहायक आयुक्त, देवस्थान विभाग जतीन कुमार गांधी, मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर के अध्यक्ष नरेन्द्र चैहान, एसएम चर्च के फादर जितेन्द्र नाथ, बड़ा रामद्वारा सूरसागर के अध्यक्ष रामप्रसाद रामस्नेही, सच्चियाय माता मंदिर ओसिंया के अध्यक्ष मोहन सिंह उदावत, भैरूबाग जैन तीर्थ के भूरमल, शनिश्चर जी थान मंदिर ट्रस्ट के देवेन्द्र वैष्णव सहित अन्य धार्मिक स्थलों के धर्मगुरू, प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ