अजमेर (Ajmer Muskan) । लायंस क्लब अजमेर द्वारा राष्टीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान करते हुए सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन मनाकर उनके योगदान को याद किया । प्रांतीय विशेष सचिव प्रचार लायन राजेन्द्र गांधी ने बताया कि मानसरोवर कॉलोनी स्थित लायंस भवन में आयोजित वर्चुअल शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि संभागीय अध्यक्ष लायन नरपतराज भंडारी थे । क्लब अध्यक्ष लायन कमलेश ईनाणी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर की गई । ध्वज वंदना लायन शारदा टंडन ने की । सचिव लायन अशोक जैन ने सचिवीय प्रतिवेदन पढ़ा । सम्मानित शिक्षकों को माला पहनाकर शाल ओढ़ाकर श्रीफल एवम स्मृति चिन्ह भेंट किया । इस अवसर पर सभी शिक्षकों को प्रान्तपाल से प्राप्त प्रमाण पत्र प्रदान किये । कार्यक्रम का संचालन लायन किरण मेहरा ने सुरुचिपूर्ण किया । कार्यक्रम में लायन हरीश गर्ग, लायन दिनेश माथुर, लायन एन के माथुर, शिवकुमार संगतानी, मुरलीधर वाधवानी , पुष्पा ईनाणी, पुष्पा गुप्ता सहित अन्य लायन सदस्य मौजूद थे । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । अंत मे कोषाध्यक्ष लायन लीना विस्वा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
ये हुए सम्मानित - सुषमा डागा, डॉ सुचिता राठौड़, रेखा मालू, अनिला कांकाणी, आशा अग्रवाल, ऐश्वर्या वैष्णव, कविता हेड़ा, हिमांशु वर्मा, सरोज चौधरी, साक्षी जैमिन, अनिल माथुर, ओमेश्वरी खटमुरा, जागृति शर्मा, अंजुल जैन, किरण मेहरा, ममता अरोरा, शकुंतला संगतानी, कार्तिका जैन, लायन ममता अरोड़ा, लायन किरण मेहरा, क्लब शिक्षक शकुन्तला संगतानी ।
अन्य कई लायन सदस्य जूम मीटिंग में उपस्थित थे उन सभी का स्वागत व धन्यवाद क्लब अध्यक्ष लायन डॉ कमलेश इनानी ने किया।
0 टिप्पणियाँ