अजमेर (Ajmer Muskan) I उदयपुर-जयपुर- उदयपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जिसमें कोई भी आरक्षित टिकट लेकर यात्रा कर सकता है। रेल प्रशासन द्वारा आमजन और परीक्षा अभ्यर्थियों की सुविधा के मद्देनजर उदयपुर-जयपुर-उदयपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है । गाड़ी संख्या 02991 उदयपुर- जयपुर स्पेशल दिनांक 15 सितंबर तक उदयपुर से सुबह 6:00 बजे रवाना होकर 13:35 बजे जयपुर पहुंचती है। अजमेर में इस गाड़ी का समय 11.22 बजे आगमन और 11.27 बजे प्रस्थान है।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02992 जयपुर- उदयपुर स्पेशल दिनांक 15 सितंबर तक जयपुर से 14:00 बजे प्रस्थान कर होते हुए 21:35 बजे उदयपुर पहुंचती है। अजमेर में इस गाड़ी का समय 16.05 आगमन और 16.10 प्रस्थान है।
इस गाड़ी का ठहराव फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, गुलाबपुरा, मांडल, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कपासन, फतेहनगर,मावली जंक्शन तथा राणा प्रताप नगर स्टेशनों पर किया जा रहा है I इस गाड़ी में सभी 13 कोच आरक्षित है। सभी यात्रियों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन अनिवार्य है।
0 टिप्पणियाँ