Ticker

6/recent/ticker-posts

राजावीर दरबार में चांद उत्सव पर टहलगिरी गोस्वामी ने दीप प्रज्जवलित करके किया पूजन


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
पूज्य झूलेलाल साहिब के चांद उत्सव के अवसर पर राजावीर बाजार आशागंज मायाणी चिकित्सालय के सामने स्थित पूज्य राजावीर साहिब दरबार एवं दुर्गा माता मन्दिर परिसर में  महंत टहलगिरी गोस्वामी और भक्तियाणी रेखा गोस्वामी के नेतृत्व में पूजा अर्चना करके महाआरती पूजन, पंजड़े और भजनो के कार्यक्रम के पश्चात पूज्य झूलेलाल साहिब की महिमा और उनकी जीवनी के बारे में बताया गया। आश्रम की महिला मंडल की ज्योति और जानवी गोस्वामी द्वारा राजावीर साहिब और पूज्य झूलेलाल साहिब के साथ साथ माता के भजन सुनाये गये।राजावीर साहिब और दुर्गा माता मन्दिर आश्रम के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि राजावीर साहिब और दुर्गा माता के सम्मुख पवित्र ज्योत प्रज्जवलित करके चांद उत्सव की महिमा भी समझाई गई। 

पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के सलाहकार भागचन्द कानानी के संयोजन में राजावीर बाजार के उपाध्यक्ष किशोर मंगलानी, लेखराज ठकुर, प्रकाश गोस्वामी, भगत आकाश, विजय धनवानी, हितेष लालवानी आदि द्वारा पूजन आरती संपन्न करवाई गई। पल्लव प्रार्थना के पश्चात प्रसादी का श्रद्धालुओं में वितरण किया गया।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ