द्वितीय अजमेर थियेटर फेस्टिवल के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन
फेस्टिवल को सफल बनाने का सभी ने लिया संकल्प
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। आप ही मेजबान, आप ही मेहमान की भावना को साकार करते हुए आयोजित होने वाले पांच दिवसीय द्वितीय अजमेर थियेटर फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर आज संस्था कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
आयोजन समिति के प्रवक्ता विष्णु अवतार भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय प्रथम अजमेर थियेटर फेस्टिवल की सफलता के पश्चात द्वितीय फेस्टिवल का आयोजन 23 से 27 दिसम्बर तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राजीव गांधी सभागार में आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल में देश-प्रदेश के ख्यातनाम रंगकर्मी अपने नाट्य प्रस्तुतियों से नाट्यकला की समृद्ध परम्परा और रंगमंच की विविध विधाओं से परिचय करायेगें।
यॉबी जॉर्ज ने आगे बताया कि फेस्टिवल को आयोजित करने का मुख्य उद्धेश्य राजस्थान के विभिन्न शहरों सहित देश के विभिन्न शहरों थियेटर फेस्टिवल होते है, लेकिन अजमेर में ऐसा आयोजन नहीं होता है, इसलिए सभी के प्रयासों से यह आयोजन किया जा रहा है। इस पांच दिवसीय नाट्य फेस्टिवल के आयोजन में शहर की विभन्न संस्थाऐं सहयोगी के रूप में एकजुट होकर कार्य करेगी, साथ ही फेस्टिवल की व्यवस्था को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के उद्धेश्य से विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया जिसमें मंच व्यवस्था एवं तकनीकी समिति में राजेन्द्र सिंह, निरंजन, आतिथ्य एवं कलाकार आवास समिति में गजेन्द्र, जुम्मा खान, कलाकारों के आगमन व प्रस्थान व्यवस्था शब्बीर, स्वास्थ्य कमेटी में उज्जवल मित्रा, जुम्मा खान, लाईट एवं साऊड व्यवस्था विकल्प सिंह, प्रचार-प्रसार एवं मिडिया प्रभारी विष्णु अवतार भार्गव, दर्शक व्यवस्था समिति में संदीप, अंकित, काव्यांश, निरंजन, स्वागत समिति में बरखा, स्निग्धा, जलपान व्यवस्था कमेटी में गजेन्द्र, रत्न मीणा, तरूण प्रजापति व अरविन्द पाराशर रहेगे।
फेस्टिवल में केवल नाटकों की कथाऐ ही नही बल्कि तकनीकी पक्ष का भी आकर्षण देखने को मिलेगा। फेस्टिवल में दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। बैठक में उपस्थित अजमेर के वरिष्ठ रंगकर्मियों, नाट्य संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं कला प्रेमियों ने अपने सुझाव रखे तथा फेस्टिवल को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग का आश्वासन देते हुए अजमेर रंगमंच को सशक्त केन्द्र के रूप में स्थापित करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
बैठक के प्रारंभ में नाट्यकला के आराध्य देव नटराज प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्जवलित कर सभी ने नव-कलाकरों ने अपना परिचय दिया। बैठक के अंत में सभी ने जय रंगनमन् के नारे लगाये।
बैठक में अजमेर के वरिष्ठ रंगकर्मियों के साथ अजमेर कलाप्रेमी, साहित्यकार उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ