Ticker

6/recent/ticker-posts

रामचरण जयंती पर प्रभात फेरी 31 को

रामचरण जयंती पर प्रभात फेरी 31 को

रामचरण जयंती पर प्रभात फेरी 31 को

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संस्थापक एवं विजयवर्गीय समाज के आराध्य स्वामी रामचरण जी महाराज की 306 वीं जयंती के अवसर पर 31 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जाएगी । 

अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार आभा गांधी ने बताया कि प्रभात फेरी संन्यास आश्रम से सुबह 6:15 बजे रवाना होगी, जो नसियां मार्ग, आगरा गेट, नया बाजार, लक्ष्मी चौक, होलीदड़ा श्री सत्यनारायण मंदिर पहुंचेगी जहां विश्राम के बाद पुनः प्रारंभ होकर घी मंडी, नयाबाजार चौपड़, खाईलैंड मार्केट, पी आर मार्ग होते हुए पुनः संन्यास आश्रम पर समाप्त होगी । पूरे रास्ते मंडली द्वारा भजन कीर्तन किए जाएंगे । प्रभात फेरी में वेद पाठी के छात्र भी शामिल होंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ