सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती के अवसर पर
देशभक्ति एकल गायन व सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता 25 अप्रेल को
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती के अवसर पर 17 मई 2026, रविवार को सायं 6 बजे सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक (तारागढ़ पर्वत श्रृंखला) पर भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस संदर्भ में स्वामी कॉम्पलेक्स के चतुर्थ तल पर बैठक आयोजित कर 25 अप्रेल को देश भक्ति एकल गायन, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
रेखा गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि गायन व नृत्य प्रतियोगिता 25 अप्रेल को सुबह 9 बजे सूचना केन्द्र, अजमेर में देशभक्ति एकल गायन एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। गायन प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम दो विद्यार्थी भाग ले सकेंगे, जबकि सामूहिक नृत्य में एक समूह की प्रविष्टि मान्य होगी। प्रतिभागियों को वाद्य यंत्र एवं पोशाकें स्वयं लानी होंगी। इस संयोजक शैलेन्द्र सिंह परमार व मुकेश खिंची रहेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय के कला अध्यापक से मिलकर प्रविष्ट ले सकता है।
आयोजन समिति के कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 17 मई 2026 को आयोजित मुख्य समारोह सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक (तारागढ़ पर्वत श्रृंखला), अजमेर पर प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
रंगभरों प्रतियोगिता विद्यालयों में प्रारम्भ हो गई है, अप्रेल माह के अंत में राइफल शूटिंग व मई माह में हॉकी, लॉग टेनिस, रॉलर स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मदस विश्वविद्यालय द्वारा संगोष्ठि आयोजित की जाएगी।
बैठक में महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, डॉ. अरविन्द पारीक, डॉ. राजु शर्मा, चन्द्रप्रकाश प्रजापति, शिव प्रसाद गौतम, किशोर मारोठिया, मोहन तुल्सीयानी सहित समारोह समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ