Ticker

6/recent/ticker-posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंट 

कुचामन सिटी (अजमेर मुस्कान) । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ कुचामन विकास समिति के उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर मंत्री एवं हैदराबाद शाखा के संजय मोर ने शिष्टाचार मुलाक़ात कर कुचामन विकास समिति के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और समिति के कार्यों की जानकारी का फोल्डर प्रदान किया ।  साथ ही कुचामन के रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार एवं ट्रेनों के ठहराव के बारे में भी चर्चा हुई माननीय अध्यक्ष ने पत्र मेल करने के लिए कहा और सहयोग का आश्वासन दिया । 

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की अजमेर ईकाई अध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि इस अवसर पर श्याम सुन्दर मंत्री ने ब्रह्मलीन संत स्वामी रामसुखदास महाराज की प्रेरणा से स्थापित संस्था गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि यह संस्था भ्रूणहत्या रोकथाम एवं भारतीय संस्कृति के उन्नयन के लिए जनजागरण के कार्य पिछले 29 वर्षों से कर रही है और स्वामीजी के निर्देशानुसार इस संस्था में किसी प्रकार का चन्दा संग्रह भी नहीं किया जाता है । जोधपुर में आयोजित रजत जयन्ती समारोह में बच्चों का विवाह देरी से होने और उससे आ रही विकृतियों पर गंभीर चिन्तन के बाद बेटी का विवाह समय पर करने और बहू को आगे पढ़ाने के लिए जनजागरण करने का निर्णय लिया गया  और इसे संस्था के कार्यों में शामिल किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ