Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर में 19वें रोजगार मेले का सफल आयोजन

अजमेर में 19वें रोजगार मेले का सफल आयोजन

अजमेर में 19वें रोजगार मेले का सफल आयोजन : 258 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, डिजिटल माध्यम से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय अजमेर के समीप स्थित एसटीआई ऑडिटोरियम में 23 मई 2026 को प्रातः 10:15 बजे 19वें 'रोजगार मेले' का आयोजन हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय श्री भागीरथ चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ अध्यक्ष, राजस्थान विधानसभा श्री वासुदेव देवनानी तथा अजमेर दक्षिण क्षेत्र की विधायक माननीय श्रीमती अनिता भदेल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े । प्रधानमंत्री के ऑनलाइन संबोधन के समापन के बाद, मुख्य अतिथि भागीरथ चौधरी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को  नौकरी के 'ऑफर लेटर' (नियुक्ति पत्र) सौंपे। इसके बाद अन्य नवनियुक्त उम्मीदवारों को संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए  गए।


प्रधानमंत्री सुबह 11:00 बजे ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इसके बाद  रिमोट का बटन दबाकर देशव्यापी 'रोजगार मेला' का डिजिटल शुभारंभ किया और नवनियुक्त युवाओं को संबोधित किया। भारत सरकार के 'रोजगार मेला' अभियान के तहत आज अजमेर में 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों के लिए कुल 258 योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए, जिनमें 240 पुरुष और 18 महिलाएं शामिल हैं। नियुक्ति पत्रों का वितरण दो माध्यमों से किया गया:

व्यक्तिगत वितरण: कुल 92 अभ्यर्थियों (76 पुरुष, 16 महिला) को कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

ई-मेल वितरण: कुल 166 अभ्यर्थियों (164 पुरुष, 02 महिला) को डिजिटल माध्यम यानी ई-मेल के जरिए उनके नियुक्ति  भेजे गए।

इस अवसर पर नवनियुक्त युवाओं में भारी उत्साह देखा गया, उनके द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेल्फी पॉइंट पर फोटो ली गई। उपस्थित अधिकारियों ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी और उन्हें देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन  वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मेघा गोदारा  के निर्देशन में विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ