Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रीचंदानी की उपलब्धियों का जश्न मनाया

श्रीचंदानी की उपलब्धियों का जश्न मनाया

श्रीचंदानी की उपलब्धियों का जश्न मनाया

श्रीचंदानी की उपलब्धियों का जश्न मनाया

विभिन्न पाठ्यक्रमों में डिग्रीयों का अर्धशतक होने की खुशी

श्रीचंदानी की उपलब्धियों का जश्न मनाया

पदोन्नति लाभ मिलने की प्रसन्नता बांटी प्रेस क्लब साथियों के संग

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजयमेरु प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुरेश कुमार श्रीचंदानी की उपलब्धियों का जश्न रविवार को क्लब सभागार में मनाया गया। इस अवसर पर श्रीचंदानी की ओर से सहभोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्लब सदस्यों, उनके परिजन सहित स्वयं सुरेश श्रीचंदानी के स्वजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

उल्लेखनीय है कि सुरेश श्रीचंदानी ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में 50 डिग्रियां प्राप्त की हैं। पढ़ाई के प्रति उनके जुनून का ही परिणाम है कि वह अब तक 107 पुस्तकें लिख चुके हैं। विभिन्न विषयों में एमए, एलएलबी, एलएलएम सहित कंप्यूटर शिक्षा तथा प्रबंधन से जुड़े अनेक पाठ्क्रमों में अलग-अलग विश्विद्यालयों व संस्थानों से डिग्रियां प्राप्त कर वह रिकॉर्ड बना चुके हैं। वर्ष 1985 में स्नातक की डिग्री  से शुरू हुआ शिक्षा का सफर 2026 में भी जारी है। इसके अतिरिक्त अपनी जॉब से सम्बंधित पदोन्नति के लाभ प्राप्त करना भी उनके इस जश्न का एक कारण रहा। अजयमेरु प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ रमेश अग्रवाल ने उन्हें साफा पहना कर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। साहित्यकार मधु खंडेलवाल ने उनकी उपलब्धि पर अपने विचार रखे। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ नवलकिशोर भाभड़ा का शुभकामना संदेश पढ़ कर सुनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ही श्रीचंदानी की भांजी वंशिका का जन्मदिन भी केक काट कर मनाया गया। सभी ईष्ट मित्रों ने श्रीचंदानी को माला पहना कर व कुछ ने तोहफे देकर उनका अभिनंदन किया। श्रीचंदानी की भांजी वंशिका, भतीजे प्रकाश सहित राघव श्रीचंदानी तथा प्रताप सनकत ने गीत प्रस्तुत किये। 

इस आयोजन में क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुंजल, सचिव अब्दुल सलाम कुरेशी, अरविंद मोहन शर्मा, सूर्यप्रकाश गांधी, अमित टण्डन, अनिल आयनानी, राजेश आनंद, शरद शर्मा, विजय कुमार शर्मा, ऋषिका महर्षि, एबीएल माथुर, सत्यनारायण जाला, जीएस विर्दी, मंजीत सिंह, गणेश चौधरी, महादेव कर्मवानी, आभा शुक्ला, मधु अग्रवाल, प्रतिभा टण्डन, जसवीर कौर विर्दी, कृष्णा शर्मा, श्वेता सलीम, रेखा कर्मवानी, निर्मला सनकत, माया जाला आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ