Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के अवसर पर मंगलवार को नागरिक सुरक्षा कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा सादगीपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अग्निशमन सेवा के शहीद कार्मिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके माध्यम से उनके सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया गया। इसके पश्चात भारत सरकार से प्राप्त शहीदों के नामों का वाचन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही अग्निशमन एवं बचाव उपकरणों की उपयोगिता तथा आपात स्थिति में उनके प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाना एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ