Ticker

6/recent/ticker-posts

झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज के अनेक संगठनों ने किया रंगवानी का अभिनंदन

झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज के अनेक संगठनों ने किया रंगवानी का अभिनन्दन  
     
       
अजमेर। डिग्गी चौक स्थित झूलेलाल मंदिर परिसर में झूलेलाल साहिब की महाआरती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिंधी समाज में विशेष सेवाओ के लिए प्रदान की जाने वाली सेवाओ के लिए समाज सेवी जितेन्द्र रंगवानी का अनेक संगठनो द्वारा शॉल पहनाकर, माल्यार्पण कर और स्मृति चिनह भेन्ट कर अभिनन्दन किया गया। 


सिंधी शिक्षा विकास समिति के उपाध्यक्ष रमेश चेलानी, पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के कार्यकारी अध्यक्ष नानक गजवानी, महासचिव रमेश लालवानी, अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, सिंधी संगीत समिति के धनश्याम भूरानी, मेहता मार्केट के धनश्याम गुवालानी,सतगुरू कॉलोनी के पप्पू भाई बच्चानी, नानक का बेड़ा सिंधी पंचायत के राजेश झूरानी, वैशाली नगर के तरूण लालवानी, दरगाह बाजार के गिरीश लालवानी, कमल लालवानी, गिदवानी बाजार के राम खूबचन्दानी, प्रकाश मंशानी, सतगुरू कॉलोनी की काजल जेठवानी, भरत हेमनानी, आत्म प्रकाश उदासी, मनोहर मोटवानी, अहाता मौहल्ला के गोविन्दराम जैनानी, पंचशील के भगवान वरलानी,अशोक पारवानी,महेश वीजरानी सहित अनेक अन्य ने जीतेन्द्र रंगवानी का अभिनन्दन किया।
        
इस अवसर पर प्रचार सचिव रमेश लालवानी ने बताया कि जितेन्द्र रंगवानी द्वारा सिंधी समाज के लिए सिन्धयत को बडावा देने वाले कार्यक्रम के लिए भी तन-मन और धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। मंदिर परिसर में पण्डित विष्णु मुदगल ने जीतेन्द्र रंगवानी से झूलेलाल साहिब की महा ज्योत प्रज्जवलित करवाई और पूजन करवाया।      


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ