मूक पक्षियों के प्रति रखे संवेदना - विजयवर्गीय
मिट्टी के परिंडे किये वितरित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला संगठन की अजयमेरु प्रदेश इकाई द्वारा मूक पक्षियों के लिए पीने के पानी भरने के लिए मिट्टी के परिंडे सुंदर विलास स्थित विजयवर्गीय धर्मशाला में आमजन में वितरित किए गए ।
संगठन की राष्टीय सलाहकार आभा गांधी ने बताया कि इस समय गर्मी अपने चरम सीमा पर है। जहां इंसान इससे परेशान है, वहीं पशु पक्षी भी बेहाल है । उसी को ध्यान में रखकर आज इकाई के सदस्यों ने पक्षियों के प्रति ये सेवा कार्य किया । इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मिथिलेश विजयवर्गीय ने कहा कि मूक पक्षियों की सेवा पुण्य का कार्य है । हमे इनके प्रति दयालुता का मन रखते हुए हरसंभव दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए । प्रदेश सचिव विजयलक्ष्मी विजयवर्गीय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में आभा गांधी, अनिता मोदी, सुमन, स्वेता, रश्मि, श्वेता, सविता सहित अन्य उपस्थित थे । सभी क्षेत्रवासियों को परिंडा वितरित कर पक्षियों के लिए पानी भरने की अपील की ।

0 टिप्पणियाँ