साईबाबा मंदिर में यज्ञोपवीत संस्कार समारोह 7 जून को
31 बालकों का वैदिक रीति से होगा जनेऊ संस्कार,
विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में सम्पन्न होंगे धार्मिक अनुष्ठान
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिंध सारस्वत ब्राह्मण मण्डल संस्थान जिला अजमेर द्वारा, पंडित कन्हैया लाल तुळजाराम शर्मा की प्रेरणा से, दिनांक 07 जून को सुबह 10 बजे साईबाबा मंदिर में तृतीय निःशुल्क जनेऊ (यज्ञोपवीत) संस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर इस वर्ष 31 बालकों का वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न कराया जाएगा।
संस्थान का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की जागृति को बढ़ावा देना तथा समाज में वैदिक संस्कारों एवं परंपराओं का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार करना है। यज्ञोपवीत संस्कार सनातन धर्म के प्रमुख संस्कारों में से एक माना जाता है, जो बालक को धार्मिक, आध्यात्मिक एवं वैदिक जीवन में प्रवेश की विधिवत अनुमति प्रदान करता है।
यह पावन धार्मिक आयोजन 03 आचार्यों के नेतृत्व में सम्पन्न होगा, जिसमें 11 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंडल पूजन एवं वैदिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए जाएंगे। साथ ही 04 ब्राह्मण व्यवस्थापक आयोजन व्यवस्था में सहयोग प्रदान करेंगे। इस पुण्य कार्य में संस्थान के सभी ब्राह्मणजन सक्रिय सहभागिता निभाएंगे तथा महिला मंडल मातृशक्ति का भी पूर्ण सहयोग एवं सहभागिता प्राप्त होगी, जिससे आयोजन को भव्य एवं सफल स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
संस्थान ने समाज के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पुण्य अवसर पर उपस्थित होकर वैदिक संस्कारों के संरक्षण एवं धर्म जागरण के इस महत्त्वपूर्ण आयोजन में सहभागिता निभाने की अपील की है।
इच्छुक अभिभावक पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करने एवं जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9829121585 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर समाजजनों में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। बैठक में बैठक में पंडित कन्हैया लाल तुलजाराम शर्मा (चेयरपर्सन), पंडित कमल कोडु राम भारद्वाज (मुख्य संरक्षक), पंडित श्याम सुन्दर नेनुराम शर्मा (संरक्षक) पंडित विशाल घनश्याम भारद्वाज, पंडित हरीश चन्दरभान शर्मा, पंडित संजय अशोक कुमार शर्मा, पंडित गोपाल अशोक शर्मा उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ